Chaibasa News: चालकों की समस्याओं पर आंदोलन की चेतावनी
चाईबासा, जुलाई 10 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में एलएमवी चालकों की बैठक हुई। बैठक में चालकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को यूनियन के समक्ष रखते हुए बताया कि गुवा सेल प्रबंधन द्वारा एलएमवी चालकों के लिए नया टेंडर जारी नहीं किया जा रहा है। साथ ही वर्तमान में कार्यरत चालकों को निर्धारित दर के अनुरूप भुगतान नहीं मिलने की शिकायत भी की गई। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने ड्राइवरों की सभी मांगों और समस्याओं को शीघ्र ही सेल गुवा प्रबंधन के समक्ष उठाने का निर्णय लिया। यूनियन ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रबंधन द्वारा समय रहते उचित समाधान नहीं किया गया, तो झारखंड मजदूर यूनियन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगी। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: एलएमवी ड्राइवरों की समस्याओं पर झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक, आंदोलन की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.