Chaibasa News: चार साल से सड़क की आस में ग्रामीण, अब चुनाव में वोट बहिष्कार की चेतावनी
चाईबासा, अक्टूबर 27 -- Chaibasa News: चाईबासा। मंझारी प्रखंड की इपिलसिंगी पंचायत के बिदरी टोली पताओते गांव के ग्रामीण जर्जर नाला वाली सड़क से परेशान हैं। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण के लिए 22 अगस्त 2022, 12 मार्च 2024 और 25 जनवरी 2025 को उपायुक्त को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात में रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है।समाजसेवी बनमाली तामसोय ने सड़क का निरीक्षण कर निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की। वहीं, जामदार तामसोय ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.