चाईबासा, अक्टूबर 2 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बड़ालागिया शाखा डाकघर से 12 लाख 93 हजार 131 रुपये के गबन के आरोप में चार वर्षों से फरार तत्कालीन पोस्ट मास्टर परशुराम नायक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामला वर्ष 2022 का है। सिंहभूम मंडल के डाक अधीक्षक के निर्देश पर चाईबासा अनुमंडल के डाक निरीक्षक कुणाल प्रियदर्शी ने डाकघर के खातों की जांच की थी, जिसमें वित्तीय अनियमितता एवं गबन का मामला सामने आया। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।प्राथमिकी के अनुसार खाताधारकों की जमा पूंजी में से 4 लाख 85 हजार रुपये तथा डाक विभाग की 8 लाख 8 हजार 131 रुपये की सरकारी राशि में हेरफेर...