चाईबासा, सितम्बर 29 -- Chaibasa News: चाईबासा। जिले के चार प्रखंडों सदर, खूंटपानी, टोंटा व चक्रधरपुर में कार्यरत शिक्षकों का वेतन दो माह से लंबित है। इससे शिक्षकों को काफी परेशानी हो करी है। वेतन बिल पर प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का हस्ताक्षर न होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। जिले में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के मूल पद पर कोई भी पदाधिकारी नहीं हैं। सभी प्रभार में चल रहे हैं और यह प्रभार या तो जिला शिक्षा अधीक्षक या फिर क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के पास है। जिन चार प्रखंडों के शिक्षकों का वेतन अभी तक नहीं निकल पाया है। इन चार प्रखंडों के डीडीओ प्रभारी पश्चिम सिंहभूम जिला के जिला शिक्षा अधीक्षक हैं, जो शहर के बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...