चाईबासा, अक्टूबर 16 -- Chaibasa News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय में सनातनी युवा मंच द्वितीय वर्ष धूमधाम से शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा आयोजित कर रही है। समिति द्वारा तिरुपति बालाजी मंदिर की आकृति का भव्य पंडाल का निर्माण करवाया गया है। आकर्षक विद्युत सज्जा भी हुई है। शुक्रवार को मंच के पंडाल का उद्घाटन विधायक समीर कुमार मोहंती ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन विशाल बारीक ने किया। मौके पर बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष साहेब राम मांडी, आलोक लोधा, राजा बारीक,राजेश नामाता,मंच के अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, सचिव सायमंस कुमार, प्रकाश मिश्रा, मनीष कुमार, विक्रम बारीक, दुर्गा महतो,रोहित भगत, रंजन सिंह, रोनित महतो,समेत सदस्य उपस्थित थे।...