चाईबासा, अक्टूबर 22 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के टेंसेरा लोआपी गांव में 26 वर्षीय जोएल हेंब्रम की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के बड़े भाई तिदिउस हेंब्रम और भाभी सुरू कुई पर सब्बल और लकड़ी के पीढ़े से सिर पर वार कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात किसी बात को लेकर जोएल के बड़े भाई और भाभी के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों ने जोएल के सिर पर सब्बल और लकड़ी के पीढ़े से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को कमरे में बंद कर दोनों वहां से चले गए।बुधवार शाम आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने देर शाम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। गुरुवार क...