चाईबासा, अक्टूबर 15 -- Chaibasa News: चाईबासा। जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारी को लेकर बुधवार को पुलिस लाइन, चाईबासा में पुलिस बल ने एंटी-रॉयट (दंगा रोधी) मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को संभावित उपद्रव और भीड़ के अनियंत्रित होने जैसी परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, आवश्यकतानुसार बल प्रयोग, आंसू गैस के गोले छोड़ने तथा विषम परिस्थितियों में सूझबूझ के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तरीकों की जानकारी दी गई। अभ्यास के माध्यम से पुलिस बल की तैयारियों, त्वरित कार्रवाई की क्षमता और आपसी समन्वय को परखा गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: हुडदंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने किया अभ्यास इस मॉक ड्रिल का मुख्य...