Chaibasa News: चाईबासा पुलिस जवानों के बीच रेनसूट वितरित, बारिश में ड्यूटी के दौरान मिलेगी राहत
चाईबासा, अगस्त 27 -- Chaibasa News: चाईबासा। बारिश के मौसम में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए जमशेदपुर स्थित एक निजी अस्पताल की ओर से चाईबासा पुलिस लाइन परिसर में रेनसूट का वितरण किया गया। इस पहल से बारिश के बीच सड़क और अन्य स्थानों पर ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों को सुविधा मिलेगी।चाईबासा सदर एसडीपीओ बहमन टूटी ने अस्पताल की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान विपरीत मौसम में भी कर्तव्य निभाते हैं, ऐसे में रेनसूट उपलब्ध कराना सराहनीय प्रयास है।मौके पर सार्जेंट मेजर हिमांशु गोप, पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी, पुलिसकर्मी तथा अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर ए. धर्मा राव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.