चाईबासा, अगस्त 23 -- Chaibasa News: चाईबासा। चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 157वें एवं सत्र 2025-27 की पांचवीं कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को चेंबर अध्यक्ष श्री संजय चौबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली कार्यसमिति की बैठक की कार्यवाही को सचिव नीरज संदवार द्वारा पढ़ कर संपुष्टि कराई गई। इसके बाद 23 अगस्त को पिल्लई टाउन हॉल में प्रातः 11:00 बजे आयोजित होने वाली चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 16वीं वार्षिक आम सभा की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वार्षिक आम सभा 2025-27 सत्र की प्रथम वार्षिक आम सभा होगी। बैठक में चेंबर के कोषाध्यक्ष मुकेश पोद्दार (सी.ए.) द्वारा आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा कार्यसमिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसका कार्यसमिति ने अवलोक...