Chaibasa News: घायल वृद्धा को इलाज के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार
चाईबासा, अगस्त 12 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर मुख्य बाजार में लंबे समय से भटक रही वृद्धा मंगलवार को घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पुलिस वाहन से जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद भी महिला को तत्काल इलाज नहीं मिल सका। अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिसकर्मी काफी देर तक स्वास्थ्य कर्मियों को आवाज लगाते रहे, ताकि घायल महिला को वाहन से उतारकर उपचार के लिए अंदर ले जाया जा सके। काफी देर तक कोई स्वास्थ्य कर्मी महिला की मदद के लिए आगे नहीं आया। इस दौरान अस्पताल में फोर्थ ग्रेड कर्मी भी मौके पर मौजूद नहीं मिले। फिर मामले की जानकारी जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंबिका कुमारी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.