Chaibasa News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
चाईबासा, अगस्त 2 -- Chaibasa News: चाईबासा। सड़क दुर्घटना में मुफस्सिल थाना अंतर्गत डिलियिमरचा बासाहातु गांव निवासी 26 वर्षीय चरण सोय की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात में मृतक बाइक से हाटगम्हरिया से अपना गांव लौट रहा था। रास्ते में मुफस्सिल थाना अंतर्गत बाईपास सिकुरसाई के पास एक खड़ी वाहन से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटना स्थल से मुफस्सिल थाना पुलिस उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात के लगभग 2.30 बजे मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: खड़ी ट्रक से टकराने से बाइक सवार की इलाज दौरा सदर अस्पताल में मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.