Chaibasa News: घरेलू विवाद में महिला ने जहरीला फल खाकर दी जान
चाईबासा, जुलाई 22 -- Chaibasa News: चाईबासा। घरेलू विवाद में मांझरी थाना अंतर्गत बुनुमलता गांव निवासी छोटा दोहरा की पत्नी दशमा लोहार की जहरीला फल खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी गुस्से से दशमा ने जहरीला फल खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वह आठ महीने का गर्भवती थी। पुलिस शव को घटनास्थल से सदर अस्पताल लाई और पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की गई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.