चाईबासा, अक्टूबर 25 -- पत्नी की हत्या के आरोप में आरोपी गिरफ्तार Chaibasa News: चाइबासा। पत्नी की कुलहाडी से मार कर हत्या करने वाले आरोपी पांडरासाली ओपी के तुंगा गांव निवासी राम हांसदा को रविवार को जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी प्रशिक्षु आईपीएस राज कुमार जेयराजु ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर 2026 को पाण्ड्राशाली ओ०पी० को सूचना प्राप्त हुई कि पाण्ड्राशाली ओ०पी० क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तुंगी में राम हाँसदा ने अपनी पत्नी गुरूबारी हांसदा की हत्या कर दी है और शव को कमरे के अंदर ही गाढ़ दिया है।इस संदर्भ में वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु आईपीएस राज कुमार जेयराजु के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठन किया गया। उन्होंने बताया कि गठित टीम द्वारा सूचना का सत्यापन एवं आवश्य...