Chaibasa News: ग्रामसभा का निर्णय सर्वोपरि : कांग्रेस
चाईबासा, अगस्त 3 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। बाईपास चौक पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद पर रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि संविधान द्वारा प्रदत्त ग्रामसभा के अधिकार एवं उसका निर्णय सर्वोपरि है। अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा केवल एक औपचारिक संस्था नहीं, बल्कि स्थानीय स्वशासन, जनभागीदारी और लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे मजबूत इकाई है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामसभा ने सर्वसम्मति से कोई निर्णय लिया है, तो उसका सम्मान सभी राजनीतिक दलों, संगठनों एवं प्रशासन को करना चाहिए। किसी भी सार्वजनिक निर्माण, प्रतिमा स्थापना अथवा अन्य कार्य में संबंधित ग्रामसभा की सहमति और संवैधानिक प्रक्रिया का पालन आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: शिबू सोरेन प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.