Chaibasa News: गुवा सेल प्रबंधन पर भ्रष्टाचार का आरोप, मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन तेज करेगा झामसंसं
चाईबासा, जुलाई 13 -- Chaibasa News: गुवा। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (झामसंसं) के यूनियन कार्यालय में रविवार देर शाम केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे की अध्यक्षता में मजदूरों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में गुवा सेल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, नया एक्स-रे मशीन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, दवाओं की उपलब्धता, नया एंबुलेंस, सफाई व्यवस्था और लंबित सिविल कार्य शुरू करने की मांग की गई। बारिश में मजदूरों के क्वार्टरों की समस्या, स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति, रिट्रेंचमेंट बेनिफिट, सुरक्षा गार्डों के बकाया भुगतान तथा ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी और समय पर वेतन देने की मांग भी उठी। संघ ने आरोप लगाया कि 500 ठेका मजदूरों की बहाली के आश्वासन के बावजूद केवल 18 नियुक्तियां हुई हैं। रामा पांडे ने सेल प्रबंधन पर भ्रष्टाचार और मजदूरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.