चाईबासा, अक्टूबर 26 -- गुवा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ Chaibasa News: गुवा । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की गुवा खदान में सोमवार को मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार की अगुवाई में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुवा डीएवी स्कूल और इसको मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। रैली दोनों स्कूलों से निकलकर विभिन्न नारों के साथ विवेक नगर, रेलवे मार्केट और रामनगर होते हुए गुवा बाजार पहुंची। इसके बाद रैली वापस अपने-अपने विद्यालयों में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं और विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र और दैनिक जीवन में भ्रष्ट...