Chaibasa News: गुवा शहीद दिवस की तैयारियां का डीसी-एसपी ने लिया जायजा, निर्देश
चाईबासा, सितम्बर 5 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण गुवा शहीद दिवस के अवसर पर 8 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने संयुक्त रूप से गुआ क्षेत्र का दौरा कर कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गुआ शहीद स्थल, गुआ फुटबॉल मैदान, प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, वाहनों के आगमन एवं पार्किंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.