Chaibasa News: गुवा रेलवे स्टेशन के पैनल रूम में घुसा विशाल अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
चाईबासा, अगस्त 2 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार देर रात पैनल रूम में एक विशाल अजगर निकल आने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 12 बजे ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारियों की नजर अजगर पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर एक बड़े टीन के डब्बे में बंद कर दिया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी।रविवार सुबह गुवा वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सुरक्षा उपायों के बीच अजगर को अपने कब्जे में लेकर सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। वनकर्मियों ने बताया कि अजगर विषैला नहीं था, लेकिन आकार बड़ा होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई थी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गन्ने के खेत में आठ फुट का अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.