चाईबासा, अक्टूबर 27 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा थाना क्षेत्र के रेलवे मार्केट में सोमवार की आधी रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एक मोबाइल दुकान और सड़क के दूसरी ओर स्थित राशन दुकान को निशाना बनाया। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सुभाष सिंह की मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और मरम्मत के लिए रखे करीब 15 पुराने मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। वहीं, सड़क के दूसरी ओर स्थित राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने राशन का सामान और गल्ले में रखी कुछ नकदी भी चुरा ली। फिलहाल, दोनों दुकानों से चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत का आकलन नहीं किया गया है। घटना के संबंध में अभी तक गुवा थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। चोरी गए सामान की वास्तविक मात्रा और...