Chaibasa News: गुवा में 21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
चाईबासा, अगस्त 27 -- Chaibasa News: चाईबासा। गुवा थाना क्षेत्र के सेवासाई नगर निवासी राजा करवा की 21 वर्षीय पत्नी खुशी गुछाइ ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी। उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था।जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10:30 बजे खुशी ने घर के धारण में दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात पति के घर लौटने पर उसने पत्नी को फंदे से लटका पाया। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।गुरुवार सुबह घटना की सूचना गुवा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतका के पति राजा करवा ने बताया कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद या झगड़ा नहीं हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.