चाईबासा, अक्टूबर 10 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा फुटबॉल मैदान में आगामी 21 अक्टूबर को भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के गुवा स्थित आवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने की। इसमें गुवा क्षेत्र की सभी दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुवा क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन 21 अक्टूबर को ही किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन के बाद शाम को गुवा फुटबॉल मैदान में रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: बड़ाजामदा में...