Chaibasa News: गुवा में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा
चाईबासा, जुलाई 17 -- Chaibasa News: गुवा। गुरुवार को गुवा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। गुवा सेल माइंस के सीजीएम चंद्रभूषण कुमार ने परंपरा के अनुसार रथ के चारों ओर स्वर्ण झाड़ू लगाकर छेरा पहंरा नीति का निर्वहन किया। इसके बाद नगर कीर्तन के साथ महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से रथ को खींचते हुए विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी तक पहुंचाया। पूरी यात्रा के दौरान जय जगन्नाथ और हरि बोल के जयघोष से लौह नगरी गुवा भक्तिमय वातावरण में सराबोर रही। इस अवसर पर जितेंद्र पंडा, अभिनाश दलाई, सुभाष पृष्टि, संतोष बेहरा, महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार, भानु चंद्र दास, डॉ. आनंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: रथारूढ़ हुए जगन्नाथ, हरे कृष्णा-हरे कृष्णा गाते जय जगन्नाथ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.