Chaibasa News: गुवा में बंदरों का आतंक, ठेका महिला मजदूर पर हमला कर उंगली काटी
चाईबासा, अक्टूबर 17 -- गुवा में बंदरों के हमले से मजदूर घायल Chaibasa News: गुवा । गुवा क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं। शनिवार सुबह गुवा सेल के ओएचपी (ओर हैंडलिंग प्लांट) में कार्यरत ठेका महिला मजदूर रीमा केराई पर अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक बंदर ने उनकी उंगली काट ली, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों में भय का माहौल है। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला मजदूर को गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। कार्यस्थल पर बंदरों के हमले की इस घटना से मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने सेल प्रबंधन और प्रशासन से मांग की है कि बंदरों को पकड़कर सुरक्षित तरीके से आबादी और कार्यस्थलों से दूर हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.