चाईबासा, अक्टूबर 16 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुवा पुलिस ने बुधवार को गुवा बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक अमित रेणू के दिशा-निर्देशन में निकाले गए इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व किरीबुरू एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो, इंस्पेक्टर समीर तिर्की तथा गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने किया। फ्लैग मार्च गुवा थाना परिसर से शुरू होकर बिरसा नगर-2, डीएवी स्कूल, कच्छी धौड़ा, रेलवे मार्केट और रामनगर होते हुए गुवा बाजार पहुंचा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बल के जवान एवं महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं। दुर्गा पूजा के दौरान बाजारों, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को ल...