चाईबासा, अक्टूबर 6 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा थाना परिसर में रविवार देर शाम दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता किरीबुरू एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो एवं किरीबुरू इंस्पेक्टर समीर तिर्की ने की। बैठक में दुर्गापूजा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गुवा थाना क्षेत्र में इस वर्ष नौ स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। इनमें रामनगर, विवेक नगर, कैलाश नगर, नुईया रुगंटा कॉलोनी, बिरसा नगर-2, कल्याण नगर, कारोकुंज हिरजीहाटिंग, वन देवी तथा बेतरकिया स्थित पूजा पंडाल शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया कि किसी भी पंडाल में डीजे नहीं बजाएं। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई साम...