चाईबासा, नवम्बर 9 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा स्थित स्टेशन कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली के अवसर पर मां काली की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। स्टेशन कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर में स्थापित मां काली की विशाल प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा का समापन रात 12 बजे हुआ। इस दौरान हजारो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई महिलाओं ने सुबह से लेकर पूजा संपन्न होने तक उपवास रखा और मां काली से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नतें मांगीं। पूजा संपन्न होने के बाद परंपरा के अनुसार बकरे की बलि दी गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मां काली का आह्वान कर उत्सव का श्रीगणेश, हुई महानिशा की पूजा इसके अलावा गुवा के विभिन्न दुर्गा मंडपों में भी मां काली की पूजा-अर्चना की गई। सोमवार क...