Chaibasa News: गुवा बाजार में नाली का गंदा पानी बहने से दुकानदार परेशान
चाईबासा, अक्टूबर 6 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा बाजार में नाली का गंदा पानी बहने से दुकानदारों और बाजार आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार धीपा साई की ओर से आने वाली नाली का पानी बाजार में विभिन्न दुकानों के सामने से होकर बह रहा है। नाली का गंदा पानी गुवा बाजार स्थित जूता-चप्पल की दुकानों के सामने से गुजरते हुए इलेक्ट्रिक दुकान, राशन दुकान और इसके बाद मुर्गा दुकान तक पहुंच रहा है। बाजार में गंदा पानी जमा रहने और लगातार बहते रहने के कारण दुकानदारों को अपनी दुकानों के आसपास साफ-सफाई रखने में परेशानी हो रही है।
खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि नाली की नियमित सफाई नहीं होने और पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.