चाईबासा, अगस्त 17 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा-बड़ाजामदा क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विभिन्न संस्थानों में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, श्रमिक नेताओं एवं शिक्षकों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनायाध्वजारोहण का आयोजन गुवा थाना परिसर में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया। वन विभाग कार्यालय में रेंजर रामनंदन राम ने तिरंगे को सलामी दी। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में सेल से सेवानिवृत्त कर्मचारी आजीम अंसारी तथा बोकारो वर्कर्स यूनियन इंटक कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मी अनुप कुमार नाग ने झंडोत्तोलन किया। झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में महामंत्री हेमराज ...