Chaibasa News: गुवा पश्चिमी पंचायत में दिव्यांग शिविर आयोजित, 28 दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण
चाईबासा, अक्टूबर 15 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में दिव्यांगजनों के पंजीकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने की। इस दौरान कुल 28 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया, जिसमें 13 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। शिविर में दिव्यांगजनों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने के साथ उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करना है। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों का विवरण दर्ज किया गया, ताकि उन्हें आगे मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाने में सहूलियत हो सके। इस अवसर पर मुखिया पद्मिनी लागुरी ने पंचायत क्षेत्र के दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिव्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.