Chaibasa News: गुवा के सिंदरी गौरी गांव में हाथी की मौत, कारणों की जांच में जुटा वन विभाग
चाईबासा, अक्टूबर 29 -- हाथी की मौत के कारणों की जांच जारी Chaibasa News: गुवा । नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र के बड़ाजामदा बालजोड़ी स्थित सिंदरी गौरी गांव में एक हाथी की मौत हो गई है। हाथी की मौत की सूचना मिलने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। हालांकि, हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। इस संबंध में नोवामुंडी वन विभाग के फॉरेस्टर आलोक कुमार ने हाथी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और वन विभाग की टीम मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।हाथी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जांच के बाद ही यह स्पष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.