चाईबासा, नवम्बर 19 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा के योग नगर स्थित शिव मंदिर परिसर का जल्द सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। वहीं, मंदिर से सटे कारो नदी छठ घाट पर व्रतियों की सुविधा के लिए नई सीढ़ियों का निर्माण होगा। गुरुवार को सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने अधिकारियों और महिला समिति की अध्यक्ष के साथ परिसर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद कारो नदी छठ घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। घाट की पुरानी सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे छठ व्रतियों को परेशानी हो सकती है।मुख्य महाप्रबंधक ने मंदिर परिसर का कायाकल्प कराने और छठ घाट पर नई सीढ़ियां बनवाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक आरके सिन्हा, अनुपम कुमार सिंह, डीजीएम अनिल कुमार और महिला समिति की अध्यक्ष शा...