चाईबासा, अक्टूबर 25 -- डीएमएफटी राशि के उपयोग की जांच की मांग Chaibasa News: गुवा । भारत आदिवासी पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुशील बारला ने गुवा स्थित सेल की लौह अयस्क खदान से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद में जमा राशि के उपयोग की उच्चस्तरीय जांच झारखंड हाईकोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में अपेक्षित विकास नहीं होने से ग्रामीणों को अब भी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुशील बारला के अनुसार, सेल निगमित कार्यालय, नई दिल्ली के 16 अक्टूबर 2026 के पत्र संख्या HR/RTI/CO/26/060 के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में गुवा लौह अयस्क खदान की ओर से डीएमएफटी मद में 71 करोड़ 45 लाख 57 हजार 589 रुपये जमा किए गए हैं। इसके बावजूद खान प्रभावित क्षेत्रों में शि...