चाईबासा, अक्टूबर 27 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा बाजार सहित विभिन्न दुर्गा मंडपों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर गुवा बाजार दुकानदार समिति के तत्वावधान में पूजा आयोजित की गई। इसके अलावा कल्याण नगर, विवेक नगर, कैलाश नगर, प्रीपेड कॉलोनी, रामनगर और हिरजी हाटिंग स्थित दुर्गा मंडपों में भी मां लक्ष्मी की पूजा की गई। वहीं, नुईया गांव स्थित रुंगटा कॉलोनी के दुर्गा मंडप में भी विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही नानक नगर और गौरख नगर में भी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: गुवा के विभिन्न दुर्गा मंडपों में श्रद्धा के साथ हुई मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना पूजा को लेकर क्षेत्र...