Chaibasa News: गुवा : ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके समाज के लोगग
चाईबासा, सितम्बर 24 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा के हिरजीहाटिंग में उरांव समाज की ओर से आयोजित कर्मा पूजा हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। बुधवार सुबह करम डाली विसर्जन के साथ पूजा का समापन किया गया। कर्मा पूजा को लेकर उरांव समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा के अवसर पर मंगलवार की रात समाज के लोगों ने रातभर जागरण किया। इस दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और पूजा-अर्चना के माध्यम से कर्म देवता की आराधना की गई। बुधवार सुबह करम डाली को लेकर समाज के लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए कारों नदी की ओर रवाना हुए। इस दौरान महिला-पुरुष और समाज के अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: करम डाली विसर्जन के साथ कर्मा पूजा संपन्न, ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके समाज के लोग नदी तट पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.