चाईबासा, जुलाई 17 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा थाना क्षेत्र के लोहार बस्ती निवासी दामु हेंब्रम की शुक्रवार सुबह ठाकुरा गांव स्थित कारो नदी में डूबने से मौत हो गई। वे अपने दो बेटों के साथ नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। बेटों को संकट में देख दामु हेंब्रम तुरंत नदी में कूद पड़े और साहस का परिचय देते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन स्वयं गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दामु हेंब्रम गुवा सेल खदान के ओएचपी विभाग में ठेका मजदूर के रूप म...