Chaibasa News: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुवा के तीनों शिवालयों में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
चाईबासा, जुलाई 29 -- Chaibasa News: गुवा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को गुवा क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर, योग नगर स्थित शिव मंदिर तथा रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।भक्तों ने जल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को स्मरण करते हुए अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान भी व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: गुरु पूर्णिमा पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, मंदिर में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.