Chaibasa News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी पर जोर
चाईबासा, अक्टूबर 16 -- Chaibasa News: चाईबासा। प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान की के अंतर्गत बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में किया गया। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के तत्वावधान में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को बेहतर बनाने तथा आगामी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.