Chaibasa News: गितिकेंदु नदी से महिला का शव बरामद
चाईबासा, सितम्बर 23 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। जेतेया थाना क्षेत्र अंतर्गत गितिकेंदु गांव के समीप नदी में मंगलवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जेतेया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद शव की पहचान बड़ापसिया गांव निवासी बागवान बोबोंगा की पत्नी बालेम बोबोंगा (उम्र करीब 35 वर्ष) के रूप में की गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.