Chaibasa News: गरीब परिवार के लिए बने सहारा, सलीम कुरैशी ने पहुंचाई राहत सामग्री
चाईबासा, जुलाई 25 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा थाना क्षेत्र के नूईया गांव निवासी कुशनु चाम्पिया वर्ष 2022 के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पा रहे थे। करीब एक वर्ष तक वे घर पर ही असहाय अवस्था में पड़े रहे। वर्ष 2023 में मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी सलीम कुरैशी ने उनके इलाज की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने अपने वाहन से उन्हें रांची भेजकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार कराया, जिससे उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हुआ।सलीम कुरैशी तब से लगातार परिवार को दवाइयां, राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने नूईया गांव के एक अन्य जरूरतमंद परिवार की भी सहायता की। सलीम कुरैशी ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना हर सक्षम व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। स्थानीय ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.