Chaibasa News: खास जामदा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 95 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
चाईबासा, जुलाई 9 -- Chaibasa News: गुवा। नोवामुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा क्षेत्र स्थित खास जामदा बस्ती में एक निजी कंपनी की ओर से बुधवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 90 से 95 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान कई लोगों में शुगर, फाइलेरिया, दाद-खाज, पेट संबंधी समस्याएं तथा अन्य सामान्य बीमारियों के लक्षण मिले। सभी जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आर.आर. मिश्रा ने वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर में डॉ. राजीव रंजन मिश्रा, कंपाउंडर मनीष कुमार, टुन्नू पांडे सहित अन्य कर्मियों ने सहयोग किया। ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.