Chaibasa News: खटाल में संदिग्ध आग से पुआल राख, समय रहते बड़ा हादसा टला
चाईबासा, जुलाई 4 -- Chaibasa News: गुवा। किरीबुरू के मुर्गापाड़ा स्थित स्वर्गीय लाल बचन यादव के खटाल में शनिवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य का पुआल जलकर राख हो गया। परिवार की सतर्कता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।परिजन सुनील यादव ने बताया कि सुबह करीब चार बजे तेज आवाज सुनकर बाहर निकले तो पुआल घर में भीषण आग लगी हुई थी। सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग फैलने से पहले ही वहां रखी मोटरसाइकिल, पानी का मोटर, स्टेबलाइजर समेत अन्य सामान सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।परिजनों के अनुसार पुआल घर में बिजली की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए शॉर्ट सर्किट की आशंका नहीं है। वहीं लगातार बारिश के कारण बाहरी आग लगने की संभावना भी कम बताई जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.