Chaibasa News: क्रॉस कंट्री दौड़ में मांगू व प्रतिका अव्वल
चाईबासा, अगस्त 10 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। झारखंड आदिवासी महोत्सव के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और खेल भावना का परिचय दिया। क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन जिला समाहरणालय-चाईबासा से घड़ी घर चौक तक किया गया। कार्यक्रम में अतिथि चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर मांगू ईचागुटू, खूंटपानी, द्वितीय स्थान पर रवि अंगारिया, चक्रधरपुर, तृतीय स्थान पर रमेश कालुण्डिया, सदर चाईबासा, चतुर्थ स्थान पर रोहन जामुदा, खूंटपानी तथा पंचम स्थान पर बिंदराय पुरती, खूंटपानी रहे। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.