चाईबासा, अगस्त 15 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला समाहरणालय परिसर से घड़ी घर चौक, चाईबासा तक किया गया, जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी एवं जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंब्रम ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं जोश के साथ दौड़ में भाग लिया। निर्धारित मार्ग पर प्रतिभागियों ने अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर क्रॉस...