चाईबासा, जुलाई 30 -- Chaibasa News: चाईबासा। ईचा खरकई बांध विरोधी संघ, कोल्हान के उपाध्यक्ष रेयांस सामड ने कोल्हान क्षेत्र के वीर शहीदों और हो समुदाय के जननायकों की कथित उपेक्षा के मुद्दे पर 31 जुलाई को आदिवासी हो समाज क्लब भवन, हरीगुटु में आपातकालीन बैठक बुलाई है। बैठक सुबह 10 बजे से होगी। सामड ने कहा कि हो बहुल पश्चिमी सिंहभूम में अब तक किसी स्थानीय वीर जननायक की आदमकद प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है और न ही प्रमुख चौक का नामकरण उनके नाम पर हुआ है। उन्होंने 4 अगस्त को चाईबासा में प्रस्तावित शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि पहले स्थानीय शहीदों और जननायकों को सम्मान मिलना चाहिए। बैठक में मानकी-मुंडा, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं और जागरूक नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...