चाईबासा, अगस्त 10 -- Chaibasa News: गुवा। बच्चों और किशोरों को साइबर अपराध से बचाने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किरीबुरू थाना पुलिस ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, प्रोस्पेक्टिंग में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी रोहित कुमार ने किया।

पुलिस द्वारा जानकारी पुलिस पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को मोबाइल और इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। अनजान कॉल, मैसेज, लिंक या सोशल मीडिया संदेश पर भरोसा नहीं करने तथा किसी के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड और निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान ऐप डाउनलोड करने से भी बचने को कहा गया।

साक्षात्कार और सुरक्षा पुलिस ने साइबर ठगी का प्रयास होने पर तत्काल अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को सूचना देन...