Chaibasa News: किरीबुरू में जिला स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता का आगाज, उत्कृष्ट 8 तीरंदाजों को मिलेगा एकलव्य अकादमी में प्रवेश
चाईबासा, जुलाई 8 -- Chaibasa News: गुवा। सेल, किरीबुरू के सीएसआर विभाग एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला आर्चरी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एकलव्य आर्चरी अकादमी मैदान में स्वर्गीय राधे सुम्ब्रुई एवं स्वर्गीय पूर्णचंद्र बिरुआ मेमोरियल जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सेल के सहायक महाप्रबंधक (एचआर, एल एंड ई) एवं प्रभारी सीएसआर सीके. बिस्वाल ने लक्ष्य भेदन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर देगा। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 महिला और 3 पुरुष तीरंदाजों को एकलव्य आर्चरी अकादमी में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय फुटबॉल चयन ट्रायल 10 को, खिलाड़ियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.