चाईबासा, सितम्बर 28 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। समीपवर्ती गांवों में हाथियों के प्रवेश की सूचना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर रात के समय बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। हाथियों की आवाजाही को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया। रात में बिजली आपूर्ति बाधित रहने का सीधा असर किरीबुरू की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ा है। बिजली उपलब्ध नहीं होने के कारण रविवार को किरीबुरू में जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। इससे शहरवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: किरीबुरू में आज नहीं होगी जलापूर्ति, हाथियों की मौजूदगी के चलते रात में काटी गई बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...