Chaibasa News: कार्तिक छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया पहला अर्घ्य, कुसुम घाट पर वाराणसी की तर्ज पर हुई भव्य गंगा आरती
चाईबासा, नवम्बर 16 -- गुवा, बड़ाजामदा और किरीबुरू में छठ की धूम Chaibasa News: गुवा। सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व कार्तिक छठ के तीसरे दिन रविवार को गुवा, बड़ाजामदा एवं किरीबुरू में छठ महापर्व पूरे हर्षोल्लास, भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया। गुवा के कारो नदी स्थित कुसुम घाट, कल्याण नगर छठ घाट, योग नगर छठ घाट, बड़ाजामदा बाजार स्थित छठ घाट, नालदा छठ घाट तथा किरीबुरू के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने नदी एवं जलाशयों में खड़े होकर विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान गुवा के कारो नदी स्थित कुसुम घाट पर गुवावासियों के साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.