चाईबासा, सितम्बर 28 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कारो नदी का पानी इन दिनों बुरी तरह प्रदूषित होकर काला पड़ गया है।नदी के पानी का रंग और स्थिति इतनी खराब हो गई है कि नदी किनारे बसे गांवों और बस्तियों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, कारो नदी का पानी लंबे समय से आसपास के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत रहा है और कई गांवों के लोग नहाने,कपड़े धोने सहित अन्य घरेलू जरूरतों के लिए इसी नदी पर निर्भर हैं।

नदी का जल संकट नदी का पानी काला और गंदा होने के कारण अब इसका उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की स्थिति ऐसी हो गई है कि इसमें नहाना और कपड़े धोना भी संभव नहीं है। सबसे अधिक परेशानी उन परिवारों को हो रही है, जिनके पास वैकल्पिक जलस्...