Chaibasa News: कारा व बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
चाईबासा, अक्टूबर 28 -- Chaibasa News: चाईबासा। उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कारा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मंडल कारा में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के नियमित एवं सुचारू संचालन, सौर ऊर्जा ग्रिड के उन्नयन तथा मंडल कारा के कर्मचारी आवासों में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। मंगलवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा, बाल संप्रेक्षण गृह, बाल विवाह की रोकथाम, ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण तथा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.